कैराना: रोजा रखकर इबादत और रक्तदान कर मानवता का फर्ज खलील फरीदी ने किया पूरा


कैराना: रोजा रखकर इबादत और रक्तदान कर मानवता का फर्ज खलील फरीदी ने किया पूरा



कैराना। एक रोजेदार ने सोमवार को न सिर्फ अल्लाह की इबादत का फर्ज पूरा किया बल्कि एक जरूरतमंद गंभीर मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता का भी फर्ज निभाया। नगर निवासी एक युवक ने रोजा होने के बावजूद गंभीर बीमारी से जूझ रही एक मरीज को रक्तदान कर उपचार में सहायता की। नगर के  मोहल्ला खेल कला निवासी खलील फरीदी ने मानवता का ऐसा संदेश दिया है, जिससे शायद धर्म-जाति के नाम पर लोगों को बांटने वालों की आंखें खुल जाएं। खेल कला निवासी खलील फरीदी समाज की सेवा पूर्व के वर्षों से करते आ रहे हैं। सोमवार को उनके एक  मित्र  ने जानकारी दी शामली के एक निजी अस्पताल में  बीमारी से पीड़ित युवक को रक्त की आवश्यकता है। लॉकडाउन के कारण रक्त की व्यवस्था करने में परेशानी आ रही थी। ऐसे में जब उन्हें यह सूचना मिली तो वो तुरंत अस्पताल पहुंच गए और युवक के लिए रक्तदान किया। खलील फरीदी ने बताया कि  सोमवार को रोजा भी था और उन्होंने इसकी परवाह न करते हुए युवक के लिए रक्तदान किया। हर चीज को धर्म-जाति के चश्मे से देखने वाले लोगों को खलील फरीदी जैसे युवाओं से सीख लेनी चाहिए। खलील फरीदी ने पहले भी कई बार रक्तदान किया है लेकिन, सोमवार को उन्होंने रोजे में रक्तदान कर अल्लाह की इबादत के साथ मानवता का फर्ज भी पूरा किया।